बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन से रेलवे एक्ट के तहत 20 यात्री पकड़ाए, वसूला गया जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में बक्सर रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर अभियान चलाया गया। महिला बोगी में कुल 12 व्यक्तियों को अवैध रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। एसी कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले कुल 8 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माना वसूला गया।