डिंडौरी: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 3 साल से लापता नाबालिग बालिका को ढूंढ निकाला, परिजनों को सौंपा
डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए 3 वर्ष से गुमशुदा नाबालिग बालिका को जम्मू कश्मीर राज्य के जिला कठुआ अंतर्गत राजबाग थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार शाम 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।