मुरैना: ग्राम पंचायत दतहरा एवं माताबसैया में “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत ग्रामीण जनों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया,,
Morena, Morena | Jun 28, 2026 ग्राम पंचायत दतहरा एवं माताबसैया में “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत ग्रामीण जनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी माताबसैया विवेक तोमर द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP साझा करने के नुकसान एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।