कुटुंबा: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर कोयले का अवैध कारोबार, खनन विभाग की टीम ने अवैध कोयला लदा पांच हाइवा किया ज़ब्त
बिहार-झारखंड बॉर्डर इलाके में अंबा व कुटुंबा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार का मामला सामने आया है। कोयला माफियाओं द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में कथित रूप से अवैध डिपो संचालित किए जाने की सूचना के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बीती रात अंबा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए हैं।