चित्रकूट बहिलपुरवा का रूखमा खुर्द में दबंगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लिया मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रूखमा खुर्द गांव का है जहां दबंगों न व्यक्ति के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति कैलाश मिश्रा पुत्र रामखेलावन मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ग्राम प्रधान नत्थू यादव के साथ लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यकम में जाने के लिए बुलाने गए थे और जैसे ही गांव के विजय के घर सामने से गुजरे वैसे ही विजय शैलकुमार,शुभम,अमन,विकास अजय और अभिषेक 7 लोग लाठी डंडा लेकर उनके ऊपर हमला कर दिए जिसमे नत्थू तो मौके से भाग निकला पर वह नहीं भाग पाया और मारपीट में घायल हो गया और मामले की तहरीर बहिलपुरवा थाने में दी है जहां दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल कैलाश मिश्रा का आज शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सोनपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है