चित्रकूट कर्वी के सपोर्ट स्टेडियम में तीन दिवसीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ चित्रकूट जनपद के सोनेपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज 10 जुलाई शुक्रवार की दोपहर 12 बजे खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोशिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मुख्य विकास अधिकारी DP पाल ने शुभारंभ किया है बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है बता दे इस बॉक्सिंग टूर्नामेंट में चित्रकूट की टीम पहली बार प्रतिभाग कर रही है मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सर्व प्रथम प्रदेश के अन्य जनपदों से आए बॉक्सिंग खिलाड़ियों का परिचय लिया है और अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने जनपद व प्रदेश के नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चित्रकूट,प्रयागराज,मेरठ,झांसी, कानपुर,लखनऊ,मिर्जापुर अयोध्या बरेली गोरखपुर सहारनपुर मुराबाद आगरा वाराणसी और अलीगढ़ सहित 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 जुलाई से शुरू होगी जो 13 जुलाई तक चलेगी