चित्रकूट कर्वी के बनकट में 1माह से जला ट्रांसफार्मर ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर समस्या के समाधान की मांग कर पहुंचे डीएम कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी तहसील क्षेत्र के बनकट गांव का है जहां 1माह से जले विद्युत ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग कर ग्रामीण आज शुक्रवार की सुबह 11: 30 जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में 1 माह से ट्रांसफार्मर जला है जिससे वह अंधेरे में रहने को मजबूर है ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा गांव निर्धारित भार की अपेक्षा छोटा ट्रांसफार्मर लगाया जाता है जिससे ट्रांसफार्मर बार बार जल जाता है उन्होंने बताया 1 माह हो गया ट्रांसफार्मर जले पर विभाग द्वारा आज तक उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया पर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे थक हारकर वह आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं