चित्रकूट मऊ थाना क्षेत्र के लालता रोड चौराहा के पास कार की टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में लालता रोड चौराहा के पास का बीते गुरुवार की शाम लगभग 4:40 बजे का है जहां वलेनो कार ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दो जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई मृतक 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र सतनू निवासी माधव का पुरवा लालता रोड थाना मऊ के परिजनों ने बताया कि राजकुमार लालता रोड चौराहे से अपने घर जा रहा था और जैसे हो चौराहे से घर की ओर मुड़ा वैसे ही वही से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार बाइक सहित दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं जानकारी होते ही परिजन राजकुमार को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हैं जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया तो परिजन राजकुमार को प्रयागराज लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई वहीं परिजन राजकुमार के शव को घर लेकर आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम