सतबरवा: मलय डैम के 18 नंबर चैन की मरम्मत 5 महीने बाद भी नहीं, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
सतबरवा प्रखंड के मुरमा मलय डैम से निकले 18 नम्बर चैन की पांच महीने बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। समाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने डीसी को शनिवार को ज्ञापन सौंपने के बाद रविवार दोपहर 4 बजे कहा कि दिसंबर 2025 में 18 नंबर चेन टूट गया था। 5 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। 2 महीने बाद बरसात शुरू हो जाएगी।