लखीमपुर: पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी संजय कुमार के परिजन आज शनिवार को लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां मृतक के पिता राम अयोध्या ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र संजय कुमार निवासी गांव पाली, थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर का रहने वाला था और वर्तमान में लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में तैनात था।