मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में भारी भीड़ में दर्शन करते समय महिला सीढ़ी से गिरी, इलाज जारी
बताते चले कि बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे बिहार के मोतिहारी निवासी महिला अमलापती देवी जो कि अपने परिवार संघ विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के दौरान। धाम में काफी भीड़ होने से धक्का लगने से महिला धाम की सीढी से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस की सहायता से मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां इलाज जारी है।