जांजगीर: विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तीन नगरीय निकायों को 30 लाख की सौगात, सामुदायिक भवन बनेंगे
जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक ब्यास कश्यप की पहल पर तीन नगरीय निकायों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए कुल 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके तहत जांजगीर-नैला नगर पालिका, चांपा नगर पालिका और नवागढ़ नगर पंचायत में 10-10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।