रिलायंस स्मार्ट सेंटर की चॉकलेट में मिले रेंगते हुए कीड़े, ग्राहक के उड़े होश
मुजफ्फरनगर। रिलायंस स्मार्ट सेंटर से खरीदी गई चॉकलेट में छोटे-छोटे कीड़े रेंगते मिलने का मामला सामने आया है। चॉकलेट में कीड़े देखकर ग्राहक अमजद सैफी के होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करते हुए चॉकलेट की जांच कराने और संबंधित सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी अर्चना ध्रयान से शिकायत की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
#मुजफ्फरनगर #रिलायंसस्मार्टसेंटर #चॉकलेट #खाद्यसुरक्षा #कीड़े अमजदसैफी खाद्यविभाग बुलन्दवाणी