नौचंदी थाने से हिस्ट्रीशीटर अरशद फरार, हथकड़ी से हाथ निकालकर दीवार फांदकर भागा
मेरठ। नौचंदी थाने में चोरी के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अरशद सोमवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। टॉयलेट जाने के बहाने उसने हथकड़ी से हाथ निकाला और थाने की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने अरशद को रविवार रात गिरफ्तार किया था। वह जैदी फॉर्म का रहने वाला है और उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह होमगार्ड संजय सिंह उसे टॉयलेट ले जा रहे थे, तभी वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
#मेरठ #नौचंदीथाना #हिस्ट्रीशीटर #अरशद #पुलिस #थानेसेफरार #चोरी #उत्तरप्रदेश #क्राइमन्यूज़ #बुलन्दवाणी