पूसा: जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर वैनी थाने की पुलिस ने चंदौली से पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
वैनी थाने की पुलिस ने जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर चंदौली के रहने वाले संदीप कुमार एवं उनके पिता रामबली साह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिता पुत्र को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। गिरफ्तार दोनों पिता पुत्र के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।