पूसा: चकमहेसि थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को पूसा इलाके से किया गिरफ्तार
पूसा इलाके के रहने वाले मोहम्मद कैस को चकमहेसी थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।