पूसा: जीआरपी की टीम में ट्रेन से विदेशी शराब लेकर आ रहे एक युवक को पूसा रोड से 6 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोविंदपुर खजूरी गांव के रहने वाले श्याम बाबू को समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने पूसा रोड से 6 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।