पूसा: सदर अस्पताल में डीआईयू की टीम गोली से जख्मी हुए डॉक्टर से पूछताछ करने को लेकर पहुंची
वैनी थाना इलाके में डॉक्टर अमृत राज को रंगदारी को लेकर सोमवार के देर शाम गोली मार दी गई थी। मंगलवार के दिन डीआईयु की टीम सदर अस्पताल पहुंची। जख्मी डॉक्टर से घटना को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वैनी थानाध्यक्ष एवं सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।