राऊ: यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस दे रही है फोन पर चेतावनी, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Rau, Indore | Jan 28, 2025 इंदौर में लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। इंदौर ट्रैफिक पुलिस प्रबंधन की टीम द्वारा उन वाहन चालकों को चिन्हित किया जा रहा है। जिन्होंने एक से अधिक बार नियमों का उल्लंघन किया है और ई-चालान का जुर्माना अब तक जमा नहीं किया है। पुलिस टीम इन चालकों से फोन कर लंबित ई-चालान राशि जमा करने को हिदायत दे रहे है।