राऊ: पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने इंदौर रेलवे स्टेशन का किया दौरा, रीडेवलपमेंट कार्य का लिया जायजा
Rau, Indore | Jan 24, 2025 इंदौर रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मार्च अंत तक शुरू किया जाएगा। ऐसे में इंदौर का रेलवे ऑपरेशन का कार्य लक्ष्मीबाई नगर और डॉ. अंबेडकर नगर महू स्टेशन शिफ्ट किया जाएगा। यह बात इंदौर आए पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने कही। जिसमें उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।