राऊ: राऊ पुलिस ने किराएदार की जानकारी न देने पर सिलिकॉन सिटी में युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज
Rau, Indore | Jan 26, 2025 इंदौर की राऊ पुलिस ने सिलिकॉन सिटी में एक युवक पुलकित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें पुलकित ने अपने घर को किराए पर दिया था, लेकिन किराएदारों की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को मुहैया नहीं कराई। जिसके चलते उसके ऊपर बीएनएस की धाराओं के तहत इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।