राऊ: राऊ निवासी IIM की महिला कर्मचारी से ₹40000 की हुई ठगी, पिता का दोस्त बताकर साइबर ठगों ने की ठगी
Rau, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर के राऊ में रहने वाली एक आईआईएम की कर्मचारी सायली बुलहाने के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने खुद को सायली के पिता का दोस्त बताकर उसे ठगा। जिसमें कॉलर ने दावा किया कि वह सायली के पिता का दोस्त है और उसे 12,500 रुपए चुकाने हैं। जिसके कुछ ही देर में अपने खाते से जुड़ा टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें 72,500 रुपए आने की जानकारी दी गई।