उरई: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने किसान समिति की बैठक में समस्याओं के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Orai, Jalaun | Jan 21, 2026 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक की गई, जहां जिलाधिकारी के सामने किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा और लो वोल्टेज व नहर विभाग से जुड़ी हुई समस्याओं की जानकारी मिली और तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।