उरई: डकोर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लेखपाल पर रिश्वत ना देने पर पुश्तैनी जमीन को सरकारी जमीन घोषित करने का आरोप लगाया
Orai, Jalaun | Jan 21, 2026 बुधवार की शाम 4:00 बजे उरई के जिला अधिकारी कार्यालय में डकोर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, लेखपाल द्वारा ₹50000 की रिश्वत मांगी गई जिसका विरोध व्यक्ति ने किया और रिश्वत नहीं दी तभी व्यक्ति की पुश्तैनी जमीन को लेखपाल ने ग्राम सभा की जमीन में घोषित करके सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने का व्यक्ति पर आरोप लगा दिया।