बांसगांव: मां की गोद से 2 वर्षीय बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला, गगहा पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में 2 वर्षीय बच्ची के अपहरण का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। 25 अप्रैल को दवा लेकर लौट रही महिला की गोद से कार सवार बदमाश बच्ची को लेकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने दिवाकर पासवान और राकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।