नबीनगर: टंडवा के काला पहाड़ में धान की सोहनी कर लौट रहे अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत, चार बच्चों का उठा पिता का साया
टंडवा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव स्थित तालाब में डूबने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी यदु सिंह के पुत्र तरुण सिंह के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि तरुण सिंह अपने बेटे के साथ धान की सोहनी करने गए थे. उसी के बगल में एक तालाब था. धान की सोहनी कर घर लौटने के दौरान तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गयी।