बहेड़ी: मोहल्ला नूरी नगर स्थित ईदगाह आला हज़रत के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने 10 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर
बहेड़ी के मोहल्ला नूरी में दस वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लगने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि शहर के मोहल्ला नूरी नगर निवासी अख्तर अली की दस वर्षीय बेटी आलिया किसी काम से जा रही थी कि तभी नूरी नगर में ही स्थित ईदगाह आला हज़रत के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई ।