पुलिस प्रेस नोट 05.09.2026
*फोन हैक कर 1,13,000 रुपये की ठगी, 3 गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई*
फरीदाबाद- महिला का फोन हैक कर उसके खाता से 1,13,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने ईश्वर दास(24), दिनेश(24) वासी नागौर राजस्थान व दिनेश(19) वासी जौधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जिनको टीम ने नागौर व जोधपुर राजस्थान से 3 सितंबर को काबू किया है। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड लिया जाकर आगे की जांच की जा रही है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-3 बल्लभगढ वासी एक महिला पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को उसका फोन अचानक हैक हो गया था और उसके बैंक खाते से 1,13,000 रुपये कट गए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ईश्वर ने खाताधारक मनोज का खाता लेकर आगे दिनेश को दिया था। जिस खाता को साइबर ठगी के लिए आगे ठगों के पास पहुंचाया गया था। तीनों आरोपी 12वीं पास है। खाताधारक मनोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता