पुलिस प्रेस नोट 05 सितंबर 2026
क्राईम ब्रांच सेंट्रल की अवैध शराब पर कार्रवाई: *वीकेंड अभियान* के तहत 336 बोतल अग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
स्विफट कार में कर रहा था शराब की तस्करी
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा *वीकेंड अभियान* चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अवैध शराब तस्करी, हथियार, अवैध नशा तथा वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 4 सितंबर को एक स्विफ्ट कार से 336 बोतल अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर आशीष भडाना निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 04 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूत्रों से नीमका - सदपुरा रोड से एक व्यक्ति द्वारा स्विफ्ट कार में अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौका पर नाकाबंदी कर आशीष भडाना को काबू किया। गाडी से 336 बोतल अवैध अग्रेजी शराब(रॉयल ग्रीन) बरामद हुई। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
उन्होंने आगे बताया कि थाना तिगांव में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है तथा बरामद शराब व गाड़ी को नियमानुसार जब्त किया गया है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस