Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

Adivasi divas in umaria |उमरिया मे आदिवासी दिवस मनाया गया | #adivasi #adivasiculture

Balaghat, Balaghat | Aug 9, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
ग्राम मंडई में ग्रामोद्योग विकास योजना की कार्यशाला आयोजित
कुम्हार, मधुमक्खी पालन सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए हितग्राहियों से लिए आवेदन

     मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम की अध्यक्षता में 11 अगस्त को विकासखंड बिरसा के ग्राम मंडई में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामोद्योग विकास योजना (GVY) के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों से स्वरोजगार के लिए आवेदन लिए गए।

      कार्यशाला में कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत बिजली चलित चाक, मधुमक्खी पालन के लिए बी-बॉक्स, कागज-पत्ते की प्लेट एवं दोना निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, लकड़ी के खिलौने निर्माण, पॉपकॉर्न निर्माण मशीन, फुटवेयर निर्माण मशीन, इलेक्ट्रीशियन-प्लंबर तथा सिलाई मशीन जैसी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी दी गई। चयनित हितग्राहियों को संबंधित कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक सामग्री एवं उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

       श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान तथा हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसी योजनाएं ग्रामीण शिल्पकारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ग्राम स्तर पर स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय हुनर को बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#WelfareTribal

#बालाघाट ग्राम मंडई में ग्रामोद्योग विकास योजना की कार्यशाला आयोजित कुम्हार, मधुमक्खी पालन सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए हितग्राहियों से लिए आवेदन मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम की अध्यक्षता में 11 अगस्त को विकासखंड बिरसा के ग्राम मंडई में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामोद्योग विकास योजना (GVY) के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों से स्वरोजगार के लिए आवेदन लिए गए। कार्यशाला में कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत बिजली चलित चाक, मधुमक्खी पालन के लिए बी-बॉक्स, कागज-पत्ते की प्लेट एवं दोना निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, लकड़ी के खिलौने निर्माण, पॉपकॉर्न निर्माण मशीन, फुटवेयर निर्माण मशीन, इलेक्ट्रीशियन-प्लंबर तथा सिलाई मशीन जैसी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी दी गई। चयनित हितग्राहियों को संबंधित कार्य का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक सामग्री एवं उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान तथा हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसी योजनाएं ग्रामीण शिल्पकारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ग्राम स्तर पर स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय हुनर को बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

#बालाघाट 
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
विभागों को समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर मंगलवार 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉन्फ्रेंस के लिए निर्धारित बिंदुओं, विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की स्थिति तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम ने विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करने के लिए FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान) पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का नियमित मासिक असेसमेंट किया जाए, जिससे उसकी शैक्षणिक प्रगति का समय-समय पर आकलन हो सके। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनके लिए आवश्यक सुधारात्मक प्रयास करने के साथ ही शिक्षकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की APAAR ID पूर्ण कराने के कार्य में भी तेजी लाने पर जोर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा से पहले पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा प्रत्येक 2-3 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

कलेक्टर श्री सत्यम ने कहा कि आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों, लक्ष्यों और लंबित कार्यों से संबंधित जानकारी अद्यतन रखें। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों में गति लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित समय-सीमा में परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #MP_WCDMP  #schooledump  #WelfareTribal

#बालाघाट कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक विभागों को समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर मंगलवार 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुमार सत्यम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉन्फ्रेंस के लिए निर्धारित बिंदुओं, विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की स्थिति तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम ने विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करने के लिए FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान) पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का नियमित मासिक असेसमेंट किया जाए, जिससे उसकी शैक्षणिक प्रगति का समय-समय पर आकलन हो सके। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनके लिए आवश्यक सुधारात्मक प्रयास करने के साथ ही शिक्षकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की APAAR ID पूर्ण कराने के कार्य में भी तेजी लाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा से पहले पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा प्रत्येक 2-3 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर श्री सत्यम ने कहा कि आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों, लक्ष्यों और लंबित कार्यों से संबंधित जानकारी अद्यतन रखें। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय कार्यों में गति लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित समय-सीमा में परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MP_WCDMP #schooledump #WelfareTribal

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

#बालाघाट 
लांजी में खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा

एसडीएम कमलचंद सिंहसार ने समितियों को दिए पारदर्शी एवं नियमानुसार खाद वितरण के निर्देश

     खरीफ 2026-27 में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 11 अगस्त को अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय लांजी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लांजी श्री कमलचंद सिंहसार ने की। बैठक में कृषि विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं खाद प्रभारी तथा मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित लांजी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

      बैठक में एसडीएम द्वारा सभी समितियों में खरीफ 2026-27 के लिए उर्वरक के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लांजी श्री कुलदीप गनवीर ने समिति प्रबंधकों से उनकी कुल भंडारण क्षमता, वर्तमान भंडारण, अतिरिक्त गोदाम की उपलब्धता, समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उर्वरक प्राप्त करने के लिए शेष किसानों की जानकारी समिति वार ली। साथ ही खरीफ वर्ष 2025-26 में वितरित किए गए उर्वरक की उर्वरकवार समीक्षा की गई।

      एसडीएम श्री सिंहसार ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी भूमि एवं उपलब्ध पट्टी के आधार पर नियमानुसार खाद का वितरण किया जाए। किसी भी समिति में उर्वरक वितरण को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने समिति प्रबंधकों को ई-विकास पोर्टल पर ऑफलाइन विक्रय किए गए उर्वरक की ऑनलाइन एंट्री करने तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में समितियों से उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की उर्वरकवार मांग भी प्राप्त की गई और समितियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

      बैठक में डबल लॉग प्रभारी श्री मायाराम बैगा द्वारा गोदाम में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरक की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkrishi

#बालाघाट लांजी में खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा एसडीएम कमलचंद सिंहसार ने समितियों को दिए पारदर्शी एवं नियमानुसार खाद वितरण के निर्देश खरीफ 2026-27 में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 11 अगस्त को अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय लांजी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लांजी श्री कमलचंद सिंहसार ने की। बैठक में कृषि विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं खाद प्रभारी तथा मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित लांजी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम द्वारा सभी समितियों में खरीफ 2026-27 के लिए उर्वरक के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लांजी श्री कुलदीप गनवीर ने समिति प्रबंधकों से उनकी कुल भंडारण क्षमता, वर्तमान भंडारण, अतिरिक्त गोदाम की उपलब्धता, समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उर्वरक प्राप्त करने के लिए शेष किसानों की जानकारी समिति वार ली। साथ ही खरीफ वर्ष 2025-26 में वितरित किए गए उर्वरक की उर्वरकवार समीक्षा की गई। एसडीएम श्री सिंहसार ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी भूमि एवं उपलब्ध पट्टी के आधार पर नियमानुसार खाद का वितरण किया जाए। किसी भी समिति में उर्वरक वितरण को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने समिति प्रबंधकों को ई-विकास पोर्टल पर ऑफलाइन विक्रय किए गए उर्वरक की ऑनलाइन एंट्री करने तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में समितियों से उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की उर्वरकवार मांग भी प्राप्त की गई और समितियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डबल लॉग प्रभारी श्री मायाराम बैगा द्वारा गोदाम में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरक की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

#बालाघाट 
अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक पहुंचे नेवरगांवकला

नेवरगांवकला में IRRI-JNKVV परियोजना के तहत वैज्ञानिकों ने किया फील्ड निरीक्षण

किसानों से लिया फसल प्रबंधन का फीडबैक, जैव उर्वरकों के उपयोग के बताए फायदे

     बालाघाट जिले के ग्राम नेवरगांवकला में अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस व जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की संयुक्त व सहयोगी परियोजना ( IRRI–JNKVV) के अंतर्गत RCT (Randomized Controlled Trials) एवं FLD का वैज्ञानिकों की टीम द्वारा 11 अगस्त को फील्ड निरीक्षण किया गया। फिलीपींस स्थित अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान IRRI से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शलभ दीक्षित, IRRI कम्युनिकेशन टीम की मर्टिल मेम तथा जबलपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामाकृष्णन ने खेतों का भ्रमण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया।

     निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों से फसल उत्पादन एवं प्रबंधन को लेकर उनके अनुभव जाने तथा वर्तमान फसल स्थिति के अनुसार आवश्यक एवं उपयुक्त सलाह दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने और फसल प्रबंधन में आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया।

     इस दौरान किसानों को जैव उर्वरकों के सही एवं संतुलित उपयोग की जानकारी भी दी गई। जैव उर्वरकों के लाभ बताते हुए कहा गया कि इनके उचित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, पौधों को पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जैव उर्वरकों के उपयोग एवं फसल प्रबंधन संबंधी सुझाव भी दिए।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkrishi

#बालाघाट अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक पहुंचे नेवरगांवकला नेवरगांवकला में IRRI-JNKVV परियोजना के तहत वैज्ञानिकों ने किया फील्ड निरीक्षण किसानों से लिया फसल प्रबंधन का फीडबैक, जैव उर्वरकों के उपयोग के बताए फायदे बालाघाट जिले के ग्राम नेवरगांवकला में अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस व जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की संयुक्त व सहयोगी परियोजना ( IRRI–JNKVV) के अंतर्गत RCT (Randomized Controlled Trials) एवं FLD का वैज्ञानिकों की टीम द्वारा 11 अगस्त को फील्ड निरीक्षण किया गया। फिलीपींस स्थित अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान IRRI से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शलभ दीक्षित, IRRI कम्युनिकेशन टीम की मर्टिल मेम तथा जबलपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामाकृष्णन ने खेतों का भ्रमण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों से फसल उत्पादन एवं प्रबंधन को लेकर उनके अनुभव जाने तथा वर्तमान फसल स्थिति के अनुसार आवश्यक एवं उपयुक्त सलाह दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने और फसल प्रबंधन में आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान किसानों को जैव उर्वरकों के सही एवं संतुलित उपयोग की जानकारी भी दी गई। जैव उर्वरकों के लाभ बताते हुए कहा गया कि इनके उचित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, पौधों को पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जैव उर्वरकों के उपयोग एवं फसल प्रबंधन संबंधी सुझाव भी दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

बांकीपुर उपचुनाव जितने के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान, कहा 10 हजार बच्चों को...

बांकीपुर उपचुनाव जितने के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान, कहा 10 हजार बच्चों को...

Balaghat, Balaghat | Aug 11, 2026