सिराथू: देवउठनी एकादशी पर सिराथू इलाके में महिलाओं ने तुलसी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
देव उठनी एकादशी के मौके पर शनिवार को कडा सहित सिराथू तहसील क्षेत्र के ज्यादातर गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम की पूजा की है।महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया है। तुलसी के चौपाई लिए गोबर लिप कर रंगोलिया भी बनाई गई और पीला वस्त्र से सजाया गया है।