भीलवाड़ा: बाल अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आए बच्चे, 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ
100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और गैर कानूनी है। जो बालिकाओं के सपनो को साकार होने से रोकती हैं। बाल अधिकारो की रक्षा व जागरूकता बढानें के तहत बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक के निर्देशानुसार बाल विवाह को रोकने के लिए विद्यालयों में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।