बहादुरपुर: जसैया गांव में दबंगों ने 27 वर्षीय युवक से की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार जसैया निवासी रमेश मोगिया उम्र 27 वर्ष ने मंगलवार को शाम लगभग 7:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को शाम लगभग चार बजे रंजिश के चलते गांव के ही बाली मोगिया, पूरन मोगिया, सरवन और कंचन मोगिया ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।