बल्देवगढ़: कन्नपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला दर्ज
कन्नपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है।एक पक्ष से सुरेश अहिरवार , हरलाल अहिरवार एवं गीता अहिरवार और दूसरे पक्ष से संजय अहिरवार, अजय अहिरवार और राहुल अहिरवार पर बल्देवगढ़ पुलिस ने मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।