बल्देवगढ़: रौरई के पास कट्टा कारतूस लिए घूम रहे 55 वर्षीय आरोपी को बल्देवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायालय में किया पेश
रौरई के पास कट्टा कारतूस लिए घूम रहे 55 वर्षीय आरोपी को बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। बल्देवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कट्टा कारतूस लिए घूम रहे विश्वनाथ पटेल पुत्र बाबूलाल पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी मजना रौरई को गिरफ्तार किया गया।एवं न्यायालय में पेश किया गया।