बल्देवगढ़: खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जिला कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी के द्वारा निरीक्षण किया गया।जिसमें भेलसी एवं देवरदा सहित अनेक संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्राम सरपंच,सचिव मौजूद रहे।