बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ सीएचसी में इलाज के दौरान 26 वर्षीय महिला की हुई मौत, टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में किया गया पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका रजनी सिंह पत्नी भुम्मेरसिंह उम्र 26 निवासी वनपुरा बुजुर्ग की अज्ञात कारणों के चलते स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। बल्देवगढ़ CHC में महिला डॉक्टर न होने के कारण उक्त मृतिका के शव का टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।