बल्देवगढ़: कैलपुरा में अवैध शराब का विक्रय कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत कैलपुरा गांव में अवैध शराब का विक्रय कर रहे आरोपी को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। साथ ही मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि कैलपुरा गांव में अवैध शराब का विक्रय कर रहे सुरेश लोधी पुत्र बिहारी लोधी उम्र 34 वर्ष को 24 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन मात्रा 4 लीटर कीमत 1920 रुपए जप्त कर मामला दर्ज किया गया है।