बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत समस्त गांवों में जिला कलेक्टर एवं एसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर विश्वास पर्चियां की वितरित
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों में टीकमगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को विश्वास पर्चियां वितरित कर जागरूक किया। साथ ही उन्हें बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोग अधिक से अधिक मतदान करें।और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।