पटना ग्रामीण: बाईपास थाना इलाके में महिला से दिनदहाड़े की गई ज्वैलरी व नकदी की छिनतई, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
बाईपास थाना क्षेत्र के करमली चक के नजदीक बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला से सोने के जेवरात और रुपए लूट लिए। महिला से मंगलसूत्र, जितिया, ढोलना के अलावा 1 हजार रुपये लूट लिया गया। महिला जीरो माइल से कच्ची दरगाह जा रही थी। घटना के बाद रोती हुई महिला बाईपास थाना पहुंची। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।