बापौली में युवक पर गोली मार जानलेवा हमला करने वाले बाईक सवार तीन युवको की गिरफतारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस को दिया दो दिन का एल्टीमेटम। गांव बापौली में एक अगस्त शाम को अनाज मंडी में बकरी चराते युवक पर गोली मार घायल करने वाले बाईक सवार तीन युवको की गिरफतारी की मांग को लेकर बैठक की हैं। घायल युवक ईरफान के पिता दीना रावल, माता नफीसा के साथ परिजनों ने पुलिस प्र्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के अंदर उनके बेटे ईरफान पर गोली मार कर जानलेवा हमला करने के बार्ईक सवार आरोपियों को पकड़ा नही गया तो वे एसपी कार्यालय पानीपत में धरना देने पर मजबूर होगें। उनके बेटे पर अनाज मंड़ी बापौली में गांव के युवको ने दो-तीन महिने पहले पूरानी कहासुनी के चलते तीन-चार गोलियां चला दी । एक गोली उनकी कमर से लगी और वह बेहोशी हालत में मंडी में गिर गया था। जिस पर बापौली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं। मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी पकडे नहीं गए हैं। अगर दो दिनों के अंदर आरोपी नही पकडे तो वे जिला एसपी कार्यालय में धरना देगें। इस पर बापौली थाना एसएचओं पवन कुमार का कहना है कि गोली मार कर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपी फरार हैं । जल्द ही आरोपी गिरफतार कर लिए जाएगें।