सनौली चर्तुर्भुज गौशाला में 16 वां कांवड़ शिविर शिव गंगा सेवा समिति समालखा व कांवड सेवा के लिए गौशाला सनौली संचालक राकेश गुप्ता व कांवड सेवा में समालखा कांवड सेवा संघ से लाला बिश्मबर दयाल गर्ग द्वारा गौशाला सनौली में विशाल भण्डारे में सेवा दे रहे है। गौशाला सनौली में 16 वां विशाल कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ कांवडियों के लिए भण्डारे का शुभांरभ बी दयाल गर्ग, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन व पूर्व सरपंच प्रमुख समाजसेवी राकेश गुप्ता, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली, राजेश त्यागी, रामकिसन, शिव चरण सिंघला, हरबंस गोयल, गौरव गर्ग, मित्रू समालखा, ओमप्रकास, जगदीस, संजय गर्ग, श्यामलाल गर्ग, पंकज गोयल, सुनील त्यागी सहित अनेक लोगों ने कांवडियों के लिए लगाए गए भण्डारे में सेवा की जा रही हैं । वही यमुना पुल पर यमुना के अंदर स्नान कर पूर्जा अर्चना कर रहे कांवडिय़ों के लिए दोनो प्रदेशो के पुलिस प्रशासन व समाजसेवी लोग सेवा भाव में देशी घी के भण्डारे लगा रहे हैं। यमुना नदी में पुल पर बड़ी सखयां में कांवडिये नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे है ।