डोलरिया: नर्मदापुरम में वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा
कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में नारे लगाए और कांग्रेस के प्रति विरोध जताया।