हथुआ: हथुआ में खरीदी जमीन से हरा सेमर पेड़ काटने का आरोप, सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
हथुआ थाना क्षेत्र के मनिछापर निवासी राजकुमार गुप्ता ने अपनी खरीदी गई जमीन पर लगे हरे-भरे सेमर के पेड़ को विरोधियों द्वारा अवैध रूप से कटवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने हथुआ सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी खरीदी गई जमीन जो पिपरपांती में स्थित है।