मड़ियाहू: सुभासपा कार्यकर्ता सम्मेलन में वृजभान राजभर ने संगठन और SIR अभियान पर दिए दिशा-निर्देश
मड़ियाहूं के घमहापुर चोरारी स्थित सुभासपा कार्यालय में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के मंत्री प्रतिनिधि वृजभान राजभर ने शिरकत की। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की दिशा-निर्देश देना था।