मड़ियाहू: मुंबई में ट्रेन से उतरने के विवाद में जौनपुर के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या
जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के पड़रछा गांव निवासी और मुंबई के एक कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर की शनिवार शाम मलाड स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात लोकल ट्रेन से उतरने के दौरान हुए विवाद में हुई। मृतक की पहचान डॉ. आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो विले पार्ले स्थित एनएम कॉलेज में प्रोफेसर थे।