मड़ियाहू: मडियाहू पीजी कॉलेज में 16वें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ और रैली का आयोजन
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 16वें मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मडियाहू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मरियाहू तहसील के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।