पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा 51 मोटरसाइकिल बरामदगी पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सम्मान
Panna, Panna | Oct 21, 2024 पन्ना जिले में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई। 21अक्टूबर 2024 को अमानगंज थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 51 चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया। इस सफलता पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।