पन्ना: पन्ना पुलिस ने 162 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, कीमत 16 लाख रुपये से अधिक
Panna, Panna | Oct 21, 2024 पन्ना जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। 21 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक पन्ना, श्री साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गाँजा की खेती करते हुए गिरफ्तार किया।