पन्ना: पन्ना पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परेड का आयोजन किया
Panna, Panna | Oct 21, 2024 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पन्ना पुलिस ने पुलिस शहीद स्मारक में विशेष शहीद परेड का आयोजन किया। इस अवसर पर उन 23 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने 1 सितंबर 2023 से 21 अक्टूबर 2024 के बीच मध्य प्रदेश में शहीद हुए। साथ ही, पूरे भारत में शहीद हुए 216 पुलिस कर्मियों को भी इस परेड में याद किया गया।